Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 : महिलाओं को आर्थिक मदद करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक अनूठा कदम उठाया है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं जिनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक है उनका हर महीने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 1500 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने की जाएगी जिससे आर्थिक रूप से गरीब महिलाएं अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सके।
इस योजना का नाम Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana है। और हम आपको इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं इसलिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल में पूरा अंत तक बने रहे और मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना के बारे में पूरी बातें विस्तार से जाने
Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana क्या है
महाराष्ट्र सरकार के वित्त मंत्री अजीत पवार ने वित्त सत्र 2024-2025 का बजट पेश किया और इस बजट सत्र में उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना को शुरू किया है और इस योजना के तहत हर महीने ₹1500 की मदद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सरकार की तरफ से की जाएगी
Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य की रहने वाली आर्थिक रूप से गरीब महिलाओं को हर महीने ₹1500 का आर्थिक मदद मिलेगा।
- इस योजना के तहत महिलाओं को 1 साल में तीन एलपीजी गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे।
- इस योजना के तहत मिलने वाला पैसा लाभार्थी की बैंक अकाउंट में सीधे दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत लड़कियों को आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए फीस माफ की जाएगी।
- इस योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य में रहने वाली ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की 2 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य की रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही ले सकती है।
- आवेदन करने वाली महिला का उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य की वे महिलाएं ले सकती हैं जिनके परिवार का सालाना आय 2.5 लाख से कम है।
Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana के आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- शैक्षणिक डिग्री
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana मे आवेदन कैसे करे
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में आवेदन करने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि इस योजना का आरंभ जुलाई 2024 से होगा और अभी इसके लिए कोई पोर्टल भी लॉन्च नहीं हुआ है जिससे आप इस योजना के तहत आवेदन कर सके, लेकिन सरकार बहुत जल्द ही इसका पोर्टल लॉन्च करेगी।
तब तक के लिए आप हमारे इस वेबसाइट को फॉलो कर ले ताकि पोर्टल लॉन्च होते ही इस योजना के बारे मे सबसे पहले जानकारी आपको मिल जाए।
Important Links | 👇 |
---|---|
Solar Rooftop Calculator | Click Here |
Subsidy Structure | Click Here |
Vendor List / Details | Click Here |
State Wise Vendor List | Click Here |
Registration | Click Here |
Login | Click Here |
DISCOM Portal Link | Click Here |
DISCOM Contact Details | Click Here |
Bank Financing Options | Click Here |
PM Vishwakarma Yojana | Click Here |